नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दो हफ्ते पुराना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पंजाब में 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार की गलती स्वीकार की है। यह वीडियो अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी का है, जहां दो हफ्ते पहले राहुल गांधी छात्रों और अन्य लोगों से मुखातिब हुए थे। इसका वीडियो रविवार को वायरल हुआ। इसमें एक सवाल के जवाब राहुल ने कहा है, “जो भी गलतियां अस्सी के दशक में कांग्रेस से हुईं, मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं”।
ब्राउन यूनिवर्सिटी का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, “अब राहुल गांधी की आलोचना सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में भी होने लगी है”। गौरतलब है कि पिछले महीने अप्रैल में राहुल गांधी ब्राउन यूनिवर्सिटी के एक ओपन इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान एक कार्यक्रम में सिख युवक ने राहुल गांधी से पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा, “आप सिखों की बात करते हैं, लेकिन आप सिखों के बीच डर पैदा करते हैं कि बीजेपी क्या करेगी। हमें अभिव्यक्ति की आजादी चाहिए, जो कांग्रेस के राज में नहीं थी”।
राहुल ने मानी कांग्रेस की पुरानी गलती
सिख युवक ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, “आनंदपुर साहिब रेजोल्यूशन दलित अधिकारों की बात करता है, लेकिन कांग्रेस ने उसे अलगाववादी करार दिया। वहीं कोर्ट ने सज्जन कुमार को सजा दी, लेकिन कांग्रेस में आज भी कई सज्जन कुमार जैसे लोग हैं”। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि सिख किसी चीज से डरते हैं। कांग्रेस की ये गलतियां तब की हैं, जब मैं वहां नहीं था, लेकिन कांग्रेस के इतिहास में जो कुछ भी गलत हुआ, मैं उसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं”।
Also Read: बंगाल के राज्यपाल की रिपोर्ट पर विवाद
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



