राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राहुल ने दोहराया ‘डेड इकोनॉमी’ का जुमला

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ की वजह से भारत को बड़ा नुकसान हुआ है और खास कर कपड़ा निर्यातकों को। उन्होंने कहा कि साढ़े चार करोड़ नौकरियां खतरे में हैं और साथ ही लाखों कारोबार भी नुकसान झेल रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है और न निर्यातकों व अन्य कारोबारियों की किसी तरह से मदद की है। उन्होंने ‘डेड इकोनॉमी’ वाला जुमला दोहराया।

राहुल गांधी ने हरियाणा की एक कपड़ा फैक्टरी के दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया और उसके साथ अपनी पोस्ट में लिखा, अमेरिका में 50 फीसदी टैरिफ और अनिश्चितता भारत के कपड़ा निर्यातकों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा रही है। नौकरियां जा रही हैं, फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और ऑर्डर कम हो रहे हैं। यह हमारी ‘डेड इकॉनोमी’ की सच्चाई है। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकोनॉमी’ कहा था।

बहरहाल, राहुल गांधी ने कहा कि भारत के लिए यह बेहद जरूरी है कि अमेरिका के साथ ऐसा व्यापार समझौता किया जाए, जिसमें भारतीय कारोबार और मजदूरों के हित सर्वोपरि हों। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी “कमजोरी” का असर अर्थव्यवस्था पर और नहीं पड़ने देना चाहिए। राहुल ने हरियाणा की कपड़ा फैक्टरी के वीडियो के साथ हैशटैकग टीन यानी देयर इज नो अकाउंटिबिलिटी का इस्तेमाल किया।

राहुल गांधी ने अपने इस वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा, ‘मोदी जी, आप जवाबदेह हैं; कृपया इस मुद्दे पर ध्यान दें’! वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी कपड़ा फैक्टरी के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। राहुल ने कहा, ‘भारत का कपड़ा उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था में दूसरा सबसे बड़ा रोजगार देने वाला सेक्टर है। हमारे कपड़े दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं और हमारे कपड़ा कारीगरों की कारीगरी वाकई बेजोड़ है। लेकिन आज यह उद्योग अमेरिकी टैरिफ के कारण गहरी अनिश्चितता और डर का सामना कर रहा है’।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 14 =