राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

प्रधानमंत्री मोदी से मिले शरद पवार

नई दिल्ली। एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बुधवार की सुबह संसद भवन में प्रधानमंत्री कार्यालय में उनकी मुलाकात हुई। उनकी बेटी और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले भी उनके साथ थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यालय में शरद पवार का गर्मजोशी से स्वागत किया। शरद पवार ने मोदी को एक पत्र भी सौंपा।

यह बैठक करीब 20 मिनट चली। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसका ब्योरा सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से एनसीपी शरद पवार के एनडीए में शामिल होने के कयास चल रहे हैं। इस मुलाकात के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले शरद पवार जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भी पहुंचे थे। उन्होंने अभिजीत दीपके से मुलाकात की थी।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment