राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला

शोपियां

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। इस बार हमला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ के ऊपर हुआ है। आतंकवादियों ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के अखरान कैंप पर हमला किया। इस आतंकी हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बुधवार को दोपहर में बाइक से आए हमलावरों ने सीआरपीएफ के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी कर रहे जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हमलावर 15 सेकेंड के अंदर करीब 30 राउंड फायरिंग करते दिख रहे हैं। हमला करीब सवा दो बजे हुआ। इसमें तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल जवानों में हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो व राकेश दास शामिल हैं। तीनों सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन में तैनात हैं। एक जवान के पैर में गोली लगी है। दूसरे जवान के हाथ में और तीसरे की पीठ में गोली लगी है। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि कुलगाम दक्षिण कश्मीर का बेहद संवेदनशील इलाका है। इस इलाके में सबसे ज्यादा आतंकी गतिविधियां होती हैं। यह श्रीनगर से करीब 75 किलोमीटर दूर है। कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां के साथ उस इलाके का हिस्सा है, जहां पहले भी आतंकी गतिविधियां होती रही हैं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment