राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कम नहीं हो रहा एलपीजी का संकट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से लगातार भरोसा दिलाए जाने के बावजूद भारत में तेल का संकट कम नहीं हो रहा है। रविवार को भी देश के लगभग सभी राज्यों में गैस एजेंसियों के सामने लंबी लंबी कतारें दिखीं और एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी की खबरें आईं। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान और पंजाब व हरियाणा में हर जगह रसोई गैस के सिलेंडर के लिए भीड़ दिखाई दी।

बताया जा रहा है कि ईद की वजह से भी कई जगह रसोई गैस के सिलेंडर की मांग बढ़ी है। बिहार से खबर है कि साढ़े नौ सौ रुपए का सिलेंडर साढ़े तीन हजार रुपए में बिक रहा है। दो हजार रुपए का कॉमर्शियल सिलेंडर पांच हजार रुपए तक में बिकने की खबर है। उत्तर प्रदेश में लगातार छठे दिन लोग परेशान रहे और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लंबी लाइनें लगी दिखीं। बुकिंग के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। कानपुर में एक एजेंसी के सामने लोगों ने हंगामा भी किया और मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामला सुलझाया।

रविवार को एलपीजी सिलेंडर के साथ साथ सीएनजी को लेकर भी कई जगह लंबी कतारें दिखीं और लोग परेशान रहे। कई राज्यों में सीएनजी के लिए ऑटो की एक-एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। लोगों ने कहा कि वे सीएनजी के लिए पूरी रात स्टेशन के बाहर गुजार रहे हैं, फिर भी पर्याप्त एलपीजी नहीं मिल पा रही है। गौरतलब है कि अमेरिका और इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देश भर में एलपीजी की किल्लत पहले से थी और अब सीएनजी की भी समस्या शुरू हो गई है। कई राज्यों से खबर है कि लोग सुबह चार बजे से सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों के सामने लाइन में लग रहे हैं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 5 =