राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत आ रहा जहाज चीन की ओर मुड़ा

नई दिल्ली। सात साल के बाद ईरान का तेल लेकर भारत आ रहा टैंकर अचानक चीन की ओर मुड़ गया है। शुक्रवार को इस जहाज के रास्ता बदलने की खबर आई। असल में पिछले दिनों अमेरिका ने ईरान के तेल पर लगी पाबंदी एक महीने के लिए हटाई। उसके बाद ही एक जहाज तेल लेकर भारत रवाना हुआ। करीब सात साल बाद भारत पहुंचने वाला पहला ईरानी तेल जहाज गुजरात के वाडिनार पोर्ट की ओर आ रहा था। इसमें करीब छह लाख बैरल कच्चा तेल लदा हुआ था।

समुद्र में जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वालों के मुताबिक के मुताबिक जहाज पिछले तीन दिनों से भारत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन गुजरात के पास पहुंचने से ठीक पहले उसने अपना रास्ता बदल दिया और अब चीन के डोंगयिंग शहर की तरफ जा रहा है। जानकारों का कहना है कि भुगतान से जुड़ी दिक्कतों के कारण ऐसा हो सकता है। असल में कंपनियां अब क्रेडिट नहीं दे रही हैं, बल्कि पहले पैसा मांग रही हैं। हो सकता है कि इस वजह से विमान चीन की ओर मुड़ा है। हालांकि अब भी कहा जा रहा है कि भुगतान का मामला सुलझ जाने पर जहाज फिर भारत की ओर मुड़ सकता है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − eight =