लखनऊ। शनिवार को मुरादाबाद में‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई के साथ शामिल हुईं। खुली जीप में सवार दोनों नेताओं का उनके समर्थकों ने स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस बीच राहुल और प्रियंका जनता का अभिवादन करते नजर आए। प्रियंका गांधी सप्ताहांत में उत्तर प्रदेश के शेष चरण में भी हिस्सा बनेंगी। Bharat jodo nyay yatra
प्रियंका गांधी ने मुरादाबाद में कहा, ”जब मैं पहले 2022 में यहां आई थी, तो हमने घोषणापत्र में बार-बार प्रश्न पत्र लीक होने से रोकने के लिए एक योजना बताई थी, जिसमें ‘जॉब कैलेंडर’ से लेकर परीक्षा और नियुक्ति की तारीख के बारे में जिक्र किया गया था।”उन्होंने कहा, ”हमने गड़बड़ी की जांच और कार्रवाई के लिए एक आयोग बनाने की भी बात की, जो सभी अन्यायों के खिलाफ कार्रवाई करेगा और जो कोई भी ‘जॉब कैलेंडर’ से भटकने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” Bharat jodo nyay yatra
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के बारे में उन्होंने कहा, ‘न्याय’ शब्द इसलिए जोड़ा गया है, क्योंकि देश की महिलाओं, बच्चों और किसानों के साथ अन्याय हो रहा है।” उन्होंने कहा, “जब तक आप बदलाव नहीं लाएंगे, आपकी परिस्थितियां नहीं बदलेंगी।”
इस बीच मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद डॉ. एस.टी. हसन ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को आगरा में कांग्रेस की यात्रा में शामिल होंगे। यह निर्णय लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर दोनों दलों (सपा-कांग्रेस) के बीच हुए समझौते के बाद आया है।
यह भी पढ़ें
कांग्रेस और आप में हुआ सीट बंटवारा
जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


