राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

विशाखापत्तनम वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को 9 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 47.5 ओवरों में महज 270 रन पर सिमट गई।

मेहमान टीम को पांचवीं गेंद पर ही रयान रिकेल्टन (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने कप्तान टेंबा बावुमा के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। बावुमा 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यहां से क्विंटन डी कॉक ने मैथ्यू ब्रीत्जके के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़ते हुए टीम को 168 रन तक पहुंचाया। ब्रीत्जके ने साउथ अफ्रीका के खाते में 24 रन का योगदान दिया। उनके अलावा, देवाल्ड ब्रेविस ने 29 रन जुटाए।

Also Read : आज के रिफॉर्म हमारे कल के ट्रांसफॉर्मेशन का रास्ता बना रहे : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट निकाले। इनके अलावा, अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया। इसके जवाब में भारत ने 39.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। भारत को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 25.5 ओवरों मे पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़े। रोहित 73 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 75 रन बनाकर आउट हुए। यहां से विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल के साथ मोर्चा संभालते हुए टीम को जीत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 गेंदों में 116 रन की अटूट साझेदारी हुई।

यशस्वी जायसवाल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 121 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ नाबाद 116 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 45 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ नाबाद 65 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से एकमात्र सफलता केशव महाराज के हाथ लगी।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 5 =