नई दिल्ली। वक्फ संशोधन बिल पर बुधवार को लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष में जोर आजमाइश होगी। तेलुगू देशम पार्टी और जनता दल यू के समर्थन के बाद सरकार के पास पूर्ण बहुमत से ज्यादा संख्या है। लोकसभा में फिलहाल 542 सांसद हैं।
वक्फ बिल पर एनडीए और इंडिया ब्लॉक की संख्या तय
इसमें भाजपा 240 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। उसके बाद टीडीपी और जदयू हैं। शिव सेना, लोजपा जैसी एनडीए की तमाम पार्टियां सरकार के साथ हैं। एनडीए की कुल संख्या 293 है, जो बहुमत से 21 ज्यादा है। बुधवार को देर रात वक्फ बिल पर वोटिंग की संभावना है। सबकी नजर इस पर रहेगी कि भाजपा किसी नई पार्टी का समर्थन जुटा पाती है या नहीं।
दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ ब्लॉक के पास 204 सांसद हैं, जिसमें 99 सांसदों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी इस गठबंधन की दूसरी और डीएमके तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
इनके अलावा उद्धव ठाकरे की शिव सेना के नौ और शरद पवार की एनसीपी के आठ सांसद हैं। ‘इंडिया’ ब्लॉक के 204 सांसदों के अलावा ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के 29 सांसद हैं। वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष के पास 245 सांसद हैं।
Also Read: राज्यपालों की सक्रियता की नई मिसाल
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


