बिहार में भाजपा की सरकार बने दो महीने होने जा रहे हैं। उससे पहले नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार थी। अब भी एनडीए की ही सरकार है लेकिन जनता दल यू के नेताओं की चर्चा कहीं सुनाई नहीं दे रही है। अब सिर्फ भाजपा की चर्चा है। भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्री ही काम करते, बयान देते, उद्घाटन, शिलान्यास करते दिखाई देते हैं। जनता दल यू के मंत्रियों की तो निगेटिव खबरें ही आ रही हैं। एक खबर है कि उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने अपने चुनाव क्षेत्र में एक एक्सप्रेस वे के दायरे में आ रही अपने एक रिश्तेदार की जमीन बचाने के लिए पूरा रास्ता ही बदलवा दिया। इसे लेकर नितिन गडकरी तक शिकायत पहुंची और वही से दिल्ली के एक बड़े अंग्रेजी अखबार में भी खबर छपी। नक्शे के साथ बताया गया कि कैसे रास्ता बदलवाया गया है।
बहरहाल, भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने कई बडी बातें कही हैं। सबसे बडी बात पूर्व उप मुख्यमंत्री और मौजूदा कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बिहार के लोगों को इतना स्वस्थ बना दिया जाएगा कि अस्पताल की जरुरत ही नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल बंद होने लगेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐसी बात तो नहीं कही है लेकिन उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था ऐसी कर दी जाएगी कि सभी कोचिंग संस्थान बंद हो जाएंगे और सिर्फ सरकारी स्कूल चलेंगे। यह भी मुश्किल काम है लेकिन असंभव नहीं है। उन्होंने गयाजी की फल्गू नदी को सीताजी के श्राप से सूख गई फल्गू नदी को श्राप मुक्त करने और वहां तक पानी पहुंचाने की बात भी कही है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


