पांच साल पहले दिल्ली में हुए दंगों की चपेट में आई मुस्तफाबाद सीट भी भारतीय जनता पार्टी जीत गई है। भाजपा न सिर्फ जीती है, बल्कि जीत का अंतर भी ठीक ठाक रहा। मुस्लिम बहुल इस सीट को लेकर काफी विवाद हुआ था। भाजपा ने करावल नगर के कई बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट की टिकट काट दी थी और उनकी जगह कपिल मिश्रा को चुनाव लड़ाया था। लेकिन इसके बाद बहुत विवाद हुआ। उत्तराखंड के लोग और राजपूत समाज के रोष के बाद भाजपा ने 24 घंटे के भीतर मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बनाया। भाजपा ने सिर्फ उनके नाम की सूची जारी की। उस सीट पर आप से आदिल अहमद खान, एमआईएम से ताहिर हुसैन और कांग्रेस से अली मेंहदी चुनाव लड़े। इस सीट पर एमआईएम और कांग्रेस के वोट काटने का सीधा फायदा भाजपा को हुआ। इतनी संवेदनशील सीट पर भी मुस्लिम वोट बुरी तरह से बंटे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI


