राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पंजाब में कांग्रेस का सामूहिक नेतृत्व

पंजाब में कांग्रेस पार्टी किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करके चुनाव नहीं लड़ने जा रही है। पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव राहुल गांधी के चेहरे पर लड़ा जाएगा। पहली बार ऐसा हुआ है कि कांग्रेस ने किसी चुनाव में राहुल गांधी के चेहरे पर लड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले राष्ट्रीय चुनाव भी कांग्रेस राहुल के चेहरे पर नहीं लड़ी है। कांग्रेस ने प्रदेश नेताओं की खींचतान और बगावत की संभावना को देखते हुए राहुल गांधी के नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस के इस ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी चुनाव के समय उससे पूछेगी कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

ध्यान रहे पिछले चुनाव में कांग्रेस यह सवाल आप से पूछ रही थी क्योंकि कांग्रेस ने तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया था। कांग्रेस के बार बार पूछे जाने के बाद आप ने भगवंत मान का चेहरा घोषित किया। इस बार आप भगवंत मान के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है तो कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। जाट सिख और दलित नेताओं के बीच संतुलन बनाने के लिए कांग्रेस ने यह रास्ता चुना है। वह प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के साथ साथ चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा तीनों का चेहरा दिखाएगी।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment