विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में एक नया विवाद शुरू हो सकता है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पिछले साल यानी 2025 में हुई यूपीपीसीएस की परीक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। यह फैसला आरक्षण से जुड़ा है और साथ ही लाखों युवाओं के भविष्य से भी जुड़ा है। हाई कोर्ट ने कहा है कि आरक्षण से बाहर की सीटों पर यानी मेरिट वाली सीटों में आरक्षित वर्ग को तभी रखा जाएगा, जब उसने आरक्षण का लाभ नहीं लिया हो। फैसले का निहितार्थ यह है कि अगर किसी ने आरक्षण का लाभ लिया है चाहे उम्र के मामले में हो या अवसर के मामले में हो, तब उसे ज्यादा अंक आने बावजूद मेरिट लिस्ट में नहीं रखा जाएगा।
इसका असर आरक्षण को लेकर चल रही तमाम बहस पर पड़ेगा। सामान्य वर्ग को इसका लाभ मिलेगा। सो, कह सकते हैं कि राज्य की भाजपा सरकार के लिए राहत की बात है। लेकिन इससे 2025 की परीक्षा के नतीजे रूक गए हैं। इससे प्रीलिम्स के नतीजे को सुधार कर फिर से जारी किया जाएगा और पिछले नतीजे के आधार पर हुई मेन्स की परीक्षा और इंटरव्यू रद्द कर दिया गया है। इससे हजारों छात्र प्रभावित होंगे। ध्यान रहे परीक्षा में गड़बड़ी भाजपा की सरकारों का बड़ा सिरदर्द है और इसे लेकर ही दिल्ली में हजारों छात्र प्रदर्शन पर उतरे थे, जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ था। इस फैसले के बाद भी प्रदर्शन होंगे और कॉकरोच जनता पार्टी को इससे एक अवसर मिलेगा। उसके नेता भी दूसरे मौके की तलाश में हैं। तीन महीने के बाद चुनाव होना है। कानूनी लड़ाई भी आगे बढ़ेगी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



