अब संसद के शीतकालीन सत्र में अडानी के मुद्दे से ज्यादा बड़ा मुद्दा राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा में की गई टिप्पणियां हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि दोनों सदनों की कार्यवाही से इन्हें हटाया जाए। गौरतलब है कि लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी। उनको भारत विरोधी और ‘गद्दार’ बताया था। उधर राज्यसभा में सुधांशु त्रिवेदी ने सोनिया और Rahul Gandhi Congress का मुद्दा उठाया था और उन पर देश विरोध के आरोप लगाए थे। कांग्रेस इन टिप्पणियों को हटवाना चाहती है। इसके लिए राहुल गांधी खुद लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला से मिले हैं।
Also Read: ‘पुष्पा’ 2 एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ्तार
राहुल ने ओम बिरला से टिप्पणियां हटाने का आग्रह किया है। जानकार सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के नेता अब इस पर मोलभाव कर रहे हैं कि अगर टिप्पणियां हटा दी जाएं तो सदन की कार्यवाही का सुचारू संचालन शुरू हो सकता है। वैसे भी कांग्रेस को इस बात की चिंता सता रही है कि एक एक करके सहयोगी पार्टियां उसका साथ छोड़ रही हैं। अडानी के मसले पर पहले तृणमूल कांग्रेस ने और बाद में समाजवादी पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया। तभी कांग्रेस भी आगे बढ़ना चाहती है। लेकिन उसके लिए शर्त है कि राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ सदन में की गई टिप्पणियों को हटाया जाए। अभी तक भाजपा इसके लिए तैयार नहीं दिख रही है। Rahul Gandhi Congress
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

