जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ तो सारे देश ने एक स्वर में इसकी आलोचना की। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों ने सरकार के साथ खड़े होने का ऐलान किया और कहा कि सरकार ठोस और सार्थक पहल करे, विपक्ष उसके साथ है। लेकिन इसी बीच ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने अलग राग अलाप दिया तो सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने अलग ज्ञान दिया।
उधर ममता बनर्जी की पार्टी ने इसका राजनीतिक लाभ लेने और भाजपा को कठघरे में खड़ा करने का काम किया। ममता की बात वाड्रा तरह देश के नुकसान पहुंचाने या पाकिस्तान का हाथ मजबूत करने वाली नहीं है, बल्कि भाजपा और उसकी सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाली है। ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाया और कहा कि अमित शाह सारे समय चुनाव प्रबंधन में लगे रहते हैं।
उनका कहना है कि देश की सुरक्षा का जिम्मा संभालने की बजाय वे राजनीति करने और चुनाव प्रबंधन करने में लगे रहते हैं। देश भर की राजनीति संभालने की वजह से उनके पास समय नहीं है कि वे आंतरिक सुरक्षा पर ध्यान दें। यह बहुत हशियारी का दांव है, जिसके जरिए तृणमूल कांग्रेस चुनाव में यह मुद्दा बना सकती है कि भाजपा को देश की सुरक्षा से ज्यादा राजनीति की चिंता रहती है।
Also Read: विराट कोहली ने तोड़ा 14 वनवास , IPL में रची सुनहरी जीत की नई दास्तान
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



