राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पुरी की टिकट और दलित विमर्श

भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश में खाली हुई एक राज्यसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। राज्य में भाजपा को जैसा बहुमत है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं आएगा और वे निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। लेकिन इस सीट को खाली कराने का भी एक किस्सा है। भाजपा ने तमिलनाडु के नेता और केंद्र सरकार के मंत्री एल मुरुगन का इस्तीफा करा कर यह सीट खाली कराई है। उन्होंने सरकार और मंत्रिमंडल दोनों से इस्तीफा दिया।

इसके बाद सोशल मीडिया में भाजपा के इस कदम को लेकर दलित विमर्श भी शुरू हो गया है। ध्यान रहे एल मुरुगन दलित समाज से आते हैं। कई सोशल मीडिया हैंडल्स से इस बात की ओर ध्यान दिलाया गया। यह सवाल उठाया गया कि ऐसी क्या मजबूरी है कि एक दलित से सीट खाली करा कर हरदीप सिंह पुरी की वह सीट दी गई? यह सवाल भी उठ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं की बात करते हैं लेकिन उन्होंने 41 साल के एक युवा की सीट छीन कर 75 साल के एक रिटायर नौकरशाह को वह सीट दे दी। सो, दलित और युवा दोनों नैरेटिव बिगड़ रहा है। जाहिर है कोई बहुत ही बड़ी बात होगी, तभी हरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा जा रहा है।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment