राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

शाह और योगी में सब ठीक है

शुक्रवार को दिल्ली से सटे नोएडा की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और उनके लिए काम करने वाले इकोसिस्टम ने इसे सोशल मीडिया में बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया। तस्वीर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की थी। मौका था नोएडा में यूपी के इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन का। अमित शाह उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान वे योगी आदित्यनाथ के साथ बैटरी वाले कार्ट में बैठ कर भी घूमे और योगी की जम कर तारीफ की।

इससे पहले कहा जा रहा था कि शाह और योगी में तनातनी है और इस वजह से अमित शाह उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रक्रिया से पूरी तरह से बाहर हैं। यह भी गिन कर बताया जा रहा था कि शाह को उत्तर प्रदेश में कोई राजनीतिक कार्यक्रम किए कितना समय हो गया है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है और अमित शाह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर नजर रखेंगे। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की तारीफ की और खास कर कानून व्यवस्था की जम कर तारीफ की। उन्होंने बताया कि पहले इस तरह के ट्रेड शो लखनऊ की बजाय दिल्ली में करने होते थे क्योंकि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब थी। भले आगे जो हो लेकिन शाह और योगी की एक साथ तस्वीर और योगी की तारीफ के बाद विवाद वाला मामला थमता दिख रहा है।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment