Girish Murmu, भारत के नियंत्रक व महालेखापरीक्षक यानी सीएजी के पद से गिरीश मुर्मू बुधवार, 20 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। उनकी जगह के संजय मूर्ति नए सीएजी होंगे। गिरीश मुर्मू गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे नरेंद्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के समय उनके प्रधान सचिव थे। 2019 में रिटायर होने के बाद गिरीश मुर्मू पहले जम्मू कश्मीर में उप राज्यपाल रहे और उसके बाद पांच साल से सीएजी थे। जानकार सूत्रों का कहना है कि 2022 में गिरीश मुर्मू के नाम की चर्चा उप राष्ट्रपति पद के लिए भी हुई थी। लेकिन द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के साथ ही यह चर्चा समाप्त हो गई।
Also Read: अब मणिपुर में कुकी समुदाय का प्रदर्शन
तभी अब सवाल है कि सीएजी से रिटायर होने के बाद गिरीश मुर्मू क्या करेंगे? क्या उनको कहीं राज्यपाल बनाया जाएगा या किसी और संवैधानिक पद पर उनकी नियुक्ति होगी? या यह कथन सही होगा कि इस सरकार में अगर एक बार अधिकारी रिटायर हो गया तो फिर उसे कोई जगह नहीं मिलती है। कहने का मतलब है कि पद पर रहते हुए कोई दूसरा पद मिल गया तो ठीक है, रिटायर होने के बाद नहीं मिलता है। मिसाल के तौर पर गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना का नाम लिया जाता है। ईडी के करीब पांच साल तक प्रमुख रहे संजय मिश्रा भी हैं। कैबिनेट सचिव के पद से रिटायर हुए राजीव गौबा और केंद्रीय गृह सचिव पद से रिटायर अजय भल्ला भी इंतजार कर रहे हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.

Image Source: UNI

