नोवाक जोकोविच की उम्र 39 वर्ष है लेकिन उनका जोश, जुनून और फिटनेस में किसी तरह की कमी नहीं आई है। इसका शानदार नजारा विंबलडन के सेंटर कोर्ट में देखने को मिला जहां उन्होंने पांच घंटे से भी अधिक समय तक चले मैराथन मुकाबले में फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सात बार के विंबलडन चैंपियन जोकोविच ने मंगलवार को कनाडा के 25 साल के ऑगर-एलियासिमे पर 7-6 (10), 3-6, 6-3, 6-7 (4), 7-6 (4) से जीत हासिल की और मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर के खिलाफ सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले की नींव रखी।
यह मैच पांच घंटे 16 मिनट तक चला। इस तरह से यह विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में सबसे लंबे समय तक चलने वाला मैच बन गया।
जोकोविच ने कहा ये वो पल हैं जिनके लिए मैं आज भी टेनिस खेलता हूं। मैं अब भी उन युवा खिलाड़ियों से मुकाबला करने में सक्षम हूं जो मुझसे 15 साल छोटे हैं। मैं उन्हें बेहद करीबी मुकाबले में हरा सकता हूं।
Also Read : ईरान के सर्वोच्च नेता का पार्थिव शरीर इराक के नजफ लाया गया
जोकोविच अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उन्होंने विंबलडन के सेमीफाइनल में लगातार आठवीं बार पहुंचकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वह घास के कोर्ट पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में लगातार सबसे अधिक पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचने के मामले में रोजर फेडरर से एक कदम आगे निकल गए हैं।
जोकोविच से बाद में अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी से अपनी तुलना करने के लिए कहा गया, जो 39 वर्ष के हैं और अभी भी उच्च स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
जोकोविच ने उस महान फुटबॉलर के बारे में कहा,‘‘उनके जैसा 90 मिनट खेलना अच्छा लगेगा। इससे पहले सिनर ने जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 7-5, 7-6 (4), 6-3 से हराया था।
पिछले साल विंबलडन के सेमीफाइनल में सिनर ने जोकोविच को सीधे सेटों में हराया था। इस साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम चार में जोकोविच ने इटालियन खिलाड़ी को पांच सेटों में मात दी थी।
इस बीच कोको गॉफ ने जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर पहली बार यहां सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल में जगह बनाने के लिए गौफ का सामना चेक गणराज्य की 10वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा से होगा। मुचोवा ने नाओमी ओसाका को 7-6 (4), 6-4 से हराया।
Pic Credit : ANI


