राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत-पाकिस्तान टी20: विराट के नाम सर्वाधिक रन

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला रविवार को खेला जाना है। भारतीय टीम इस मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। दोनों देशों के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 17 मैच खेले गए हैं। इसमें 13 मैचों में भारतीय टीम ने और 3 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है। दोनों देशों के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। वहीं विकेट लेने के मामले में हार्दिक पांड्या नंबर वन हैं। 

टी20 को अलविदा कह चुके विराट भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टी20 मुकाबलों में शीर्ष स्कोरर हैं। 2012 से 2024 के बीच खेले 11 मैचों की 11 पारियों में विराट ने 70.28 की औसत से 5 अर्धशतक लगाते हुए 492 रन बनाए हैं। 

मोहम्मद रिजवान दूसरे स्थान पर हैं। रिजवान ने 2021 से 2024 के बीच 5 मैचों की 5 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 228 रन बनाए हैं। रिजवान जारी टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं हैं। 

पाकिस्तान के शोएब मलिक तीसरे स्थान पर हैं। 2007 से 2021 के बीच 9 मैचों की 8 पारियों में 1 अर्धशतक लगाते हुए मलिक ने 164 रन बनाए हैं।

Also Read : राज्यसभा : भाषण का अंश हटाए जाने से खड़गे नाराज

संन्यास ले चुके पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज चौथे स्थान पर हैं। हफीज ने 2007 से 2021 के बीच 8 मैचों की 7 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 156 रन बनाए हैं। 

पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं। जारी विश्व कप में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे फरहान ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के दौरान खेले 3 मैचों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 155 रन बनाए थे। 

गेंदबाजों में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शीर्ष पर हैं। 2016 से 2025 के बीच 9 मैचों में हार्दिक ने 15 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी ने 2012 से 2022 के बीच 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल तीसरे स्थान पर हैं। गुल ने 2007 से 2014 के बीच 6 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह 2016 से 2025 के बीच 7 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं और चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के हारिस रऊफ भी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। रऊफ ने 2021 से 2025 के बीच 7 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। भारत के कुलदीप यादव 3 मैचों में 8 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

Pic Credit : ANI

Tags :

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 1 =

और पढ़ें