आईपीएल 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। एसआरएच को इस मुकाबले में 82 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ ही एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख का जुर्माना लगा है।
पैट कमिंस पर धीमे ओवर रेट की वजह से 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए कमिंस पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया।
सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और जीटी के कप्तान शुभमन गिल पर भी धीमे ओवर रेट की वजह से जुर्माना लग चुका है।
Also Read : हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते: शुभमन गिल
मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के 61 और वाशिंगटन सुंदर के 50 रनों की मदद से गुजरात ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए।
169 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी एसआरएच की बल्लेबाजी बिखर गई। टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर सिमट गई और 82 रन से मैच हार गई।
जीटी के लिए कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 और जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। सिराज और राशिद को 1-1 विकेट मिला। रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
इस बड़ी हार के बाद एसआरएच का रन रेट भी गिरा है। हालांकि, एसआरएच अभी भी तीसरे नंबर पर है and पूरी तरह से प्लेऑफ की दौर में बनी हुई है, शीर्ष-2 में जगह बनाने के लिए टीम को अगले मैचों में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



