अनुभवी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से राजस्थान रॉयल्स (आरआर) में आ गए हैं। वे आगामी टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे। एलएसजी ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वे 8 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर आरआर में शामिल हो रहे हैं।
शमी अपनी बेहतरीन गेंदबाजी कौशल और विकेट लेने की क्षमता से आरआर के गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत करेंगे। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब तक 132 आईपीएल मैचों में 145 विकेट लिए हैं।
Also Read : सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ की सेंचुरी
अपनी सटीक गेंदबाजी और नियंत्रण के लिए जाने जाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ भी एलएसजी से आरआर में आ गए हैं। वे अपनी मौजूदा फीस, 75 लाख रुपये पर ही आरआर से जुड़ेंगे।
वहीं, ऑलराउंडर सैम करन आरआर से एलएसजी में चले गए हैं। वे अपनी मौजूदा फीस, 2.4 करोड़ रुपये पर ही एलएसजी में शामिल होंगे। अपने आईपीएल करियर में अब तक उन्होंने 59 विकेट लिए हैं और 997 रन बनाए हैं। अपनी विविध गेंदबाजी और दबाव की स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए मशहूर करन, टीम को और अधिक गहराई और विविधता प्रदान करेंगे।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



