राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

तंजिद हसन का शतक, बंगलादेश ने बनाए 153 रनों की बढ़़त

तंजिद हसन (101) और कप्तान नजमुल शांतो (84) रनों की पारियों की बदौलत बंगलादेश ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्टंप्स के समय तक छह विकेट पर 351 रन बनाकर 153 रनों की बढृत हासिल कर ली है। बंगलादेश ने कल के 96 रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरु किया।

आज सुबह सत्र में जॉश हेजलवुड ने मोमिनुल हक (49) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दिन की पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नजमुल शांतो ने तंजिद हसन के साथ पारी काे संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई।

इसी दौरान तंजिद हसन ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने शतक पूरा करने के लिए 188 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 197 गेंदों में 101 रनों की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें 66वें ओवर में नेथन लॉयन ने आउट किया। इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले बंगलादेशी बल्लेबाज बन गए हैं।

Also Read : झारखंड भर्ती परीक्षाओं के अनियमितता के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी

83वें ओवर में हेजलवुड ने नजमुल शांतो को आउटकर बंगलादेश को चौथा झटका दिया। नजमुल शांतों ने 126 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए 84 रन बनाये। इसके बाद 85वें ओवर में लिटन कुमार दास बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये। अगले ही ओवर में पैट कमिंस ने मुशफिक़ुर रहीम (36) रन का शिकार कर लिया।

दिन का खेल समाप्त होने के समय बंगलादेश ने 110 ओवरों में छह विकेट पर 351 रन बना लिये है। मेहदी हसन मिराज (नाबाद 32) और हसन महमूद (नाबाद 13) रन क्रीज पर मौजूद है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट लिये। नेथन लॉयन और पैट कमिंस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment