राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

विजय हजारे ट्रॉफी: सरफराज खान ने चौंकाया, 75 गेंद पर खेली 157 रन की पारी

जयपुर में गोवा और मुंबई के बीच खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की तरफ से खेलते हुए सरफराज खान ने विस्फोटक शतकीय पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले चयनकर्ताओं पर दबाव बढ़ा दिया है। 

गोवा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल और अंगकृष रघुवंशी पारी की शुरुआत करने आए थे। अंगकृष 18 गेंद पर 11 और यशस्वी 64 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे नंबर पर मुशीर खान और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सरफराज खान ने मोर्चा संभाला। दोनों भाइयों ने गोवा के गेंदबाजों की धुनाई शुरू की। मुशीर 66 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन सरफराज खान कुछ अलग करने के इरादे से बल्लेबाजी करने उतरे थे।

Also Read : थाईलैंड ने कंबोडिया के 18 सैनिकों को किया रिहा

56 गेंदों पर शतक पूरा करने वाले सरफराज खान ने 75 गेंदों पर 14 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 157 रन की विस्फोटक और आकर्षक पारी खेली। इस पारी के दम पर मुंबई ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 444 रन बनाए।

विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोरे ने 28 गेंद पर 53 और कप्तान शार्दुल ठाकुर ने 8 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। मुंबई का लिस्ट ए क्रिकेट में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। मुंबई का सर्वाधिक स्कोर 457 है, जो उसने 2021 में पुडुचेरी के खिलाफ बनाया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा होनी है। टीम के ऐलान से पहले सरफराज खान ने कहीं न कहीं चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ जरूर खींचा है और उन पर दबाव बढ़ाया है। सरफराज निश्चित रूप से चयन के लिए फिलहाल संभावितों में नहीं हैं, लेकिन जिस तरह टी20 विश्व कप में ईशान किशन का चयन हुआ है, उसे देखते हुए उन्होंने अपने पक्ष में सकारात्मक माहौल जरूर बनाया है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =

और पढ़ें