भाजपा ने असम में यूपीपीएल को छोड़ा
भारतीय जनता पार्टी कितनी सुविधा से पलटी मारती है और अपने सहयोगी बदलती है इसकी मिसाल असम है। असम में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव की अपनी सहयोग पार्टी यूपीपीएल को छोड़ दिया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने जवाब देने की जरुरत नहीं समझी थी। असल में उन्होंने गठबंधन के बारे में बताते हुए मीडिया के सामने कहा कि 10 मार्च तक गठबंधन की बात पूरी हो जाएगी। यह बताते हुए उन्होंने कहा कि असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे की बात...