बिहार में राज्यसभा की जोड़ तोड़ शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहला सत्र संपन्न हो गया है और अब राज्यसभा के साथ साथ विधान परिषद की सीटों पर जोड़ तोड़ शुरू हो गई है। बिहार का मामला इसलिए दिलचस्प है क्योंकि राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश भी वहां से सांसद हैं। उनका कार्यकाल अगले साल अप्रैल में खत्म हो रहा है। क्या जनता दल यू की ओर से उनको फिर से राज्यसभा भेजा जाएगा? वे दो बार उच्च सदन के सदस्य रह चुके हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि उनको तीसरी बार भेजने की संभावना बहुत कम है। ध्यान रहे पिछले कई सालों से उनको...