चुनावी राज्यों में पैसा बांटने की होड़
यह बड़ा सवाल है कि क्या चुनाव जीतने के लिए कुछ भी वादा किया जा सकता है? जो सरकार में है वह खुले दिल से खजाना लुटा रहा है और जो विपक्ष में है वह उससे ज्यादा खुले दिल से खजाना लुटाने का ऐलान कर रहा है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इसकी नई मिसाल बनाई है। भाजपा ने ऐलान किया है कि उसकी सरकार बनी तो हर महीने महिलाओं को तीन हजार रुपए देगी। ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं सामान्य और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को डेढ़ बजार...