floods

  • बारिश, बाढ़ से बिहार, केरल में 14 लोगों की मौत

    नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी है और कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है। बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में बिहार में छह लोगों की मौत हो गई है तो केरल में आठ लोगों की जान गई है। कई अन्य राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई है और कई जिलों में मौसम विभाग ने आगे भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। राजस्थान के 24 जिलों में शनिवार से बारिश हो रही है। इस वजह से अजमेर की सड़कों पर पानी...

  • कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

    नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर में गंगा का पानी सड़क पर आ गया है और स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। भारी बारिश के कारण शुक्रवार को गुजरात में सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई थी। वहीं, उत्तराखंड में भी खराब मौसम को देखते हुए...

  • दक्षिणी चीन में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में 39 लोगों की मौत

    चीन में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘मेसाक’ के प्रभाव से हुई मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में 39 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिणी चीन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आने वाले दिनों में तूफान ‘मेसाक’ के देश के पूर्वी तट और ताइवान के तट से टकराने की संभावना है। दक्षिणी चीन के नैनिंग शहर के उप महापौर डिंग वेई ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अधिकतर लोगों की मौत हेंगझोऊ में हुई, जहां एक जलाशय का बांध आंशिक रूप से टूट जाने से तेज बहाव से पानी शहर में घुस गया और 26 लोगों की जान...

  • बारिश, बाढ़, भूस्खलन से तबाही

    नई दिल्ली। इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य से कम है और अनुमान है कि जून के बाद जुलाई में भी बारिश सामान्य से कम होगी। परंतु जुलाई के पहले हफ्ते में देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से कई जगह बाढ़ आई है और भूस्खलन भी हुआ है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली के साथ साथ एनसीआर के इलाके में खास कर गुरुग्राम और नोएडा में भारी बारिश के कारण कई जगह पानी जमा हो गया और लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। कई इलाकों में घंटों ट्रैफिक रेंगता रहा। गुजरात के सूरत में और...

  • बाढ़ का जायजा लेने पंजाब जाएंगे मोदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए राज्य का दौरा करेंगे। बताया गया है कि प्रधानमंत्री नौ सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे। उससे पहले आठ सितंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक अहम बैठक बुलाई है। पंजाब के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी दी है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। गौरतलब है कि पंजाब के सभी 23 जिलों में करीब दो हजार गांव बाढ़ से...

  • बारिश और बाढ़ से लाखों प्रभावित

    नई दिल्ली। मानसून की बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से देश के अलग अलग हिस्सों में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में मानसून शुरू होने के बाद बादल फटने की दो दर्जन घटनाएं हुई हैं। इनमें मरने वालों की संख्या 80 से ज्यादा हो गई है। सबसे ज्यादा लोगों की मौत मंडी में हुई है। उत्तराखंड में भी लगातार बारिश से भूस्खलन हो रहा है। उत्तराखंड में भारी बारिश व भूस्खलन की वजह से बद्रीनाथ यमुनोत्री हाईवे पर एक पुल बह गया है और बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। उधर गुजरात के नवसारी में...

  • बाढ़ से मची तबाही

    असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और गंभीर बारिश ने मुश्किल हालात पैदा कर रखे हैं। तीन दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी हैं। हैरतअंगेज है कि इतनी बड़ी मुसीबत बाकी देश में चर्चा से बाहर है। देश के पूरे उत्तर-पूर्वी हिस्से में बाढ़ और भारी बारिश के कारण दसियों लाख लोग तबाही झेल रहे हैं। इस वजह से कई जगहों पर जमीन धंसने की घटनाएं हुई हैं। अलग-अलग जगहों पर तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में लचेन कस्बे के निकट तो भूस्खलन के कारण सेना का एक...

  • सिक्किम में भूस्खलन, बारिश

    गंगटोक। पूर्वोत्तर में बारिश का कहर जारी है। पिछले चार दिन से लगातार बारिश जारी है। भारी बारिश की वजह से रविवार की शाम को सेना का एक शिविर भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसमें तीन जवानों की मौत हो गई। इनके शव बरामद हो गए हैं। राहत व बचाव की टीम ने चार लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि छह जवान अभी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सेना ने सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जिन जवानों के शव मिले...

और लोड करें