इस विकास दर को दुनिया नहीं समझ पा रही
सवाल है कि भारत जो दावा कर रहा है कि विकास दर 7.8 फीसदी है तथा साल दर साल के आधार पर पिछले साल पहली तिमाही में विकास दर का आंकड़ा 6.9 था तो सवाल है कि दुनिया के देश या संस्थाएं इसे क्यों नहीं समझ रही हैं? भारत पिछले कई दशक से लगातार सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सबसे ऊपर है। हर बार जब आंकड़े आते हैं तो बताया जाता है कि भारत चीन और अमेरिका के मुकाबले कितने ज्यादा रफ्तार से बढ़ रहा है। लेकिन जब वास्तविक विकास की बात होती है...