लालू, राबड़ी की सुरक्षा घटाई ही क्यों थी?
बिहार सरकार ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुरक्षा बहाल कर दी है। पिछले महीने दोनों की सुरक्षा कम कर दी गई थी। सवाल है कि जब एक महीने में ही सुरक्षा बहाल करनी थी तो फिर घटाई ही क्यों थी? क्या सुरक्षा घटाने का मामला 10, सरकुलर रोड के बंगले को खाली कराने से जुड़ा था? बताया जा रहा कि सरकार किसी हाल में राबड़ी देवी का बंगला खाली कराना चाहती थी। लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थीं। तभी बंगला खाली कराने का नोटिस देने के साथ ही सुरक्षा कम करने का आदेश भी दे दिया गया।...