एलपीजी का जहाज भारत पहुंचा
नई दिल्ली। ईरान की ओर से होरमुज की खाड़ी में रास्ता दिए जाने के बाद भारत एक जहाज एलपीजी लेकर भारत पहुंच गया है। एलपीजी कैरियर जहाज शिवालिक कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह जहाज सोमवार शाम पांच बजे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा। शिवालिक नाम के इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लदी है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है। गौरतलब है कि भारत में एक दिन की जरुरत 55 से 60 लाख सिलेंडर की है। यानी इससे एक दिन की आधी जरुरत पूरी होती है।...