मोदी और शी ने की दोपक्षीय वार्ता
नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन से इतर जिस मुलाकात और बात की सबसे ज्यादा चर्चा थी वह शाम सात बजे के करीब संपन्न हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भारत मंडपम में दोपक्षीय वार्ता की। करीब 50 मिनट चली इस मीटिंग में मोदी और जिनपिंग ने इस बात पर सहमति जताई कि मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए और संबंध लंबे चलने चाहिए। दोनों नेताओं के बीच सीमा विवाद, व्यापार और निवेश पर चर्चा हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने जोर दिया कि दोनों देशों के संबंध ‘तीन पारस्परिक सिद्धांतों, सम्मान, संवेदनशीलता और हित’...