पंजाब में भाजपा की समरसता यात्रा
पिछले दिनों अकाली दल के नेता सुखबीर बादल की प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई, जिससे बाद पंजाब के अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा और अकाली दल के तालमेल की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच महाराष्ट्र के एक गुरुद्वारे में सुखबीर बादल के ऊपर हमला हो गया। इससे पंजाब की राजनीति में अलग उबाल आय़ा हुआ है। सुखबीर की पत्नी और बठिंडा के सांसद हरसिमरत कौर बादल ने इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है औऱ सुखबीर पर हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए से कराने की मांग की है। अभी बादल परिवार के प्रति...