Rahul Gandhi

  • ज्ञानेश कुमार सरकारी गवाह बनें : राहुल

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश में 'वोट चोरी' करवाई जा रही है इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बन जाना चाहिए। श्री गांधी ने शनिवार को अपने पॉडकास्ट में परीक्षाओं में देरी, नियुक्तियां अटकने और बुनियादी सुविधाओं की कमी का जिक्र करते हुए ऐसे मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की जरूरत बतायी। उन्होंने पिछले एक महीने में इंदौर, नासिक, बालाघाट और दिल्ली में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान के अनुभव साझा करते हुए कहा कि छात्रों के सवाल ऐसी व्यवस्था को चुनौती...

  • ‘अमित शाह की पुलिस’ की बर्बरता को अनदेखा नहीं किया जाएगा: राहुल गांधी

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई में कई विद्यार्थियों के घायल होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘अमित शाह की दिल्ली पुलिस की बर्बरता को अनदेखा नहीं किया जाएगा’’ और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हर कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा। गांधी ने इन विद्यार्थियों से हाल ही में हुई मुलाकात का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया। इनमें कुछ का संबंध कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने केरल की अथिरा और राजस्थान की रितु समेत कई विद्यार्थियों की पिटाई...

  • केटीआर ने राहुल की पोल खोली

    एक तरफ राहुल गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को अलोकतांत्रिक और मनमानी करने वाला बता रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ प्रादेशिक पार्टियां कांग्रेस की सरकारों पर ठीक इसी तरह के आरोप लगा रही हैं। कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस ने राज्य सरकार के मनमाने तरीके से काम करने और तानाशाही के आरोप लगाए हैं तो तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। इनमें से सबसे बड़ा मामला तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामाराव का है। केटी रामाराव ने तेलंगाना सरकार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं और...

  • अंकिता मामले में राहुल ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी

    नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी मामले में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की है कि वे केंद्र सरकार से दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त करने के फैसले को फिलहाल टालने के लिए कहें। राहुल का कहना है कि उत्तराखंड की युवती अंकिता भंडारी की मौत के बाद उनके माता, पिता दुष्यंत गौतम के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में उनकी राज्यपाल के पद पर नियुक्ति ठीक नहीं होगी। गौरतलब है कि राहुल गांधी बुधवार की रात को इंडिया गेट पर गए थे, जहां अंकिता के माता, पिता...

  • प्रदर्शनकारियों को सामने लाए राहुल

    नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर रद्द करने को लेकर दिल्ली में कई दिन तक हुए प्रदर्शन में शामिल रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को राहुल गांधी मीडिया के सामने लेकर आए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके खिलाफ बहुत ज्यादती की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं था वहां लेकर जाकर पुलिसकर्मियों ने उसे मारा। गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी...

  • राहुल ने कहा, सभी विरोध एक हैं

    नई दिल्ली। पहली बार ऐसा हुआ कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में बयान दिया। हालांकि उन्होंने सीजेपी का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि तिरंगा लहराने को इस देश में अपराध बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि सीजेपी के लोग कह रहे हैं कि उनको जंतर मंतर पर तिरंगा लहराने के कारण गिरफ्तार किया गया। हालांकि असल में उनको जंतर मंतर पर जबरदस्ती प्रदर्शन करने और जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया। बहरहाल, राहुल ने बुधवार को कहा, ‘जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध में...

  • राहुल का साथ देगा विपक्ष

    यह बात पक्के तौर पर नहीं कही जा सकती है कि सभी विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और राहुल गांधी का साथ देंगी। लेकिन अभी जो हालात दिख रहे हैं उसमें लग रहा है कि राहुल के प्रति सद्भाव बढ़ा है। कांग्रेस के साथ विपक्ष की दूसरी पार्टियों के संबंधों में संशय का कारण यह है कि खुद विपक्षी पार्टियों के नेता अलग अलग सिगनल देते रहते हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव छह अक्टूबर को निर्वाचन सदन के घेराव के कार्यक्रम में खोए खोए से दिख रहे थे। वे प्रदर्शन में शामिल तो हुए लेकिन राहुल से दूर दूर...

  • एक दिन लगे या दो साल, पीछे नहीं हटेंगे, आंदोलन जारी रहेगा : राहुल

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा और इसमें चाहे एक दिन लगे या दो साल, वह पीछे नहीं हटेंगे। श्री गांधी ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आंदोलन को लेकर उनकी दृढ़ता में कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने में कल, परसों, तीन महीने, छह महीने, एक साल या दो साल लग सकते हैं, लेकिन वह उसी ऊर्जा, ताकत और एकजुटता के...

  • वोट चोरी के खिलाफ जन आंदोलन जारी रहेगा : राहुल

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनआंदोलन जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा है कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते तथा चुनाव व्यवस्था में सुधार नहीं होता तब तक युवा पीछे नहीं हटेंगे और यह जन आंदोलन चलता रहेगा। श्री गांधी ने सोमवार को यहां विशेष संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है और लोगों को राजधानी पहुंचने से रोका जा रहा है, आंदोलनकारी को पीटा जा रहा...

  • राहुल सहित समूचे विपक्ष का सरकार पर हमला

    नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी भले शनिवार, 10 अक्टूबर के कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल नहीं हुई। लेकिन पार्टी के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना की और सरकार पर हमला किया। राहुल ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘हमने कहा है भारत के साथ न्याय होगा। प्रदर्शनकारियों से मैं कहूंगा कि प्रदर्शन करते रहिए, हम देश को बदलेंगे’। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘जिस तरह से पुलिस लोगों को हिरासत में ले रही है, उससे पूरे देश में तानाशाही का माहौल बन...

  • राहुल ने चेन्नई में छात्रों से किया संवाद

    चेन्नई। राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को राहुल गांधी चेन्नई पहुंचे। उन्होंने शनिवार की शाम को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया और छात्रों से संवाद किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, ‘लोकतंत्र खत्म करने वालों से डरने की जरूरत नहीं है’। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय दबाव में हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी का कार्यक्रम आइलैंड ग्राउंड्स में हुआ, जहां करीब आधे घंटे के संवाद के दौरान राहुल ने कहा, ‘सवाल पूछना हर स्टूडेंट की जिम्मेदारी है’।...

  • तीसरे दिन भी राहुल का प्रदर्शन

    नई दिल्ली। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रदर्शन के लिए दिल्ली की सड़कों पर उतरे। वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दूसरे विपक्षी नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले एक घंटे तक राहुल और दूसरे विपक्षी नेता राजघाट के बाहर खड़े रहे। पुलिस ने वहां सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए थे। राहुल बिना पूर्व सूचना के राजघाट पहुंचे थे। प्रदर्शन की इसी कड़ी में विपक्ष ने शुक्रवार, नौ अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले राहुल गांधी ने दो दिन...

  • राहुल के रॉल खाने पर विवाद

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार, छह अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन किया। करीब 12 घंटे के इस प्रदर्शन के दौरान वे आठ घंटे तक ‘सत्याग्रह’ पर भी बैठे, दो घंटे तक हिरासत में रहे और दो घंटे तक सड़क पर खूब ऑप्टिक्स भी बनवाए। वे पुलिस के लगाए बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए है, जिसकी वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हुई हैं। उनके प्रदर्शन का यह असर रहा कि मंगलवार को भाजपा को चार बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी। भाजपा के अलग अलग प्रवक्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग का बचाव किया। इस पूरे प्रदर्शन के दौरान...

  • ज्ञानेश के हटने तक नहीं रूकेंगे: राहुल

    नई दिल्ली। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को लगातार दूसरे दिन कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे। उन्होंने जंतर मंतर पर जाने की कोशिश की परंतु पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद राहुल ने कहा कि वे नहीं रूकने वाले हैं। राहुल ने दो टूक अंदाज में कहा, जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता है तब तक हम नहीं रूकने वाले हैं...यह लड़ाई देश की सबसे पवित्र चीज को बचाने के लिए है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह कुछ भी करके हमें रोक नहीं सकते हैं।...

  • हिरासत में लेकर राहुल को हटाया

    नई दिल्ली। सुरक्षा बलों की भारी घेरेबंदी के बीच दिल्ली पुलिस ने रात आठ बजे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिया और उनका ‘सत्याग्रह’ खत्म कराया। हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल और प्रियंका कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ संसद मार्ग पर स्थित आकाशवाणी भवन के परिसर में करीब आठ घंटे तक धरने पर बैठे रहे। राहुल ने ऐलान कर दिया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले बगैर वे वहां से नहीं हटने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के तीन सौ सांसदों से नहीं मिल कर मुख्य चुनाव आयुक्त लोकतंत्र का अपमान...

  • आयोग और भाजपा पर राहुल का हमला

    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ के दौरान संसद मार्ग पर रोके जाने के बाद चुनाव आयोग के साथ साथ केंद्र सरकार और भाजपा पर भी जोरदार हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी करने में भाजपा की मदद की है। राहुल ने यह भी कहा कि भाजपा, चुनाव आयोग और आरएसएस ने देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। राहुल कई घंटे तक धरने पर भी बैठे रहे। राहुल ने कहा, ‘तीन सौ लोकसभा और राज्यसभा के सांसद आए थे। हम चाहते थे ज्ञानेश कुमार...

  • आकाशवाणी भवन में आठ घंटे के धरने के बाद राहुल, प्रियंका समेत लगभग 250 लोग हिरासत में लिए गए

    राष्ट्रीय राजधानी में निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च करने से रोके जाने के बाद आकाशवाणी भवन परिसर के भीतर आठ घंटे से अधिक समय तक चले धरने के बाद मंगलवार रात दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत लगभग 250 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में लगभग 50 सांसद शामिल थे। हिरासत में लिए गए लोगों को किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले जाया जा रहा है। Also Read : केजरीवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया जैसे...

  • फॉर्म-6 में हुए अवैध बदलाव, ज्ञानेश कुमार ने किया पद का दुरुपयोग : राहुल

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऑनलाइन फॉर्म-6 में अवैध और एकतरफा बदलाव किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पद का दुरुपयोग कर भारतीय जनता पार्टी की मदद की है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा "अब यह स्पष्ट हो गया है कि श्री ज्ञानेश कुमार ने फॉर्म-6 में अवैध और एकतरफा बदलाव किया है और यह बदलाव स्पष्ट रूप से भाजपा की मदद के लिए किया गया। यह उनके पद के दुरुपयोग का एक और प्रमाण है। इस मामले की साजिश में शामिल सभी...

  • राहुल विकल्प बनने का मैसेज दे रहे हैं

    यह कमाल की बात है कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लड़ना है और उन्हीं से वैधता भी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी नेताओं से कहा कि मोदी और शाह भी मानते हैं कि वे जाएंगे तो राहुल आएंगे। हालांकि राहुल ने यह बात एक खास संदर्भ में कही। जो संदर्भ है उससे ऐसा लग रहा है कि राहुल को अब भी कांग्रेस के कई नेताओं के बारे में ऐसा लगता है कि वे उनको नेता नहीं मानते। उनको यह भी लगता है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो...

  • राहुल ने कांग्रेस की कमजोरी जाहिर की

    राहुल गांधी को अतिश्योक्ति अलंकार के साथ बोलने की आदत है। वे सामान्य ढंग से कोई बात नहीं कहते हैं। ऐसा लगता है कि उनकी टीम के लोगों ने उनको समझाया है कि हमेशा बड़ी बात कहनी है और अगर कोई बड़ी बात नहीं है तो किसी भी बात को बड़ा बना कर कहना है। अभी पिछले दिनों उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें 55 मिनट का प्रेजेंटेशन दिया और चुनाव आयोग के ऊपर हमला किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को वोट चोरी करने वाला और देशद्रोही बताया। चुनाव के समय के नारों को छोड़ दें तो इतनी आसानी से...

और लोड करें