ब्रांड ठाकरे-पवार का क्या होगा?
महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के बाद यह सबसे बड़ा सवाल है कि अब ब्रांड ठाकरे और पवार का क्या होगा? इस बार दोनों ने परिवार का ब्रांड बचाने के लिए कई उपाय किए थे। इनमें एक उपाय यह भी था कि अहंकार छोड़ कर दोनों परिवार एक हुए थे। ठाकरे बंधु 20 साल के बाद साथ आए थे तो पवार चाचा भतीजे ने भी हाथ मिलाया था। उद्धव और राज ठाकरे को मुंबई का किला बचाना था तो पवार चाचा भतीजे को पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ और परभणी में परिवार का पुराना गढ़ वापस हासिल करना था। दोनों परिवारों को...