क्षेत्रीय पार्टियों के सामने संकट
एक एक करके देश की क्षेत्रीय पार्टियों के सामने संकट बढ़ता जा रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में दो बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों को झटका लगा है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस चुनाव हार कर सत्ता से बाहर हुई है तो तमिलनाडु में एमके स्टालिन की पार्टी न सिर्फ चुनाव हारी है, बल्कि तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले हुए बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल 25 सीट पर सिमट गई तो नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू भी अब डांवाडोल स्थिति में है क्योंकि वहां भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बना लिया है। उससे पहले हुए...