आरक्षण के भीतर आरक्षण का मुद्दा उठेगा
कांग्रेस के नेताओं ने सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन कानन पास होने के समय जो नहीं कहा था वह अब कहना शुरू कर दिया है। इस बार जब विशेष सत्र बुला कर सरकार ने इस कानून में संशोधन का प्रयास किया तो एकजुट विपक्ष ने इसे विफल कर दिया। इस पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं ने और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण के भीतर आरक्षण का मुद्दा उठाया। कहा गया कि अगर ओबीसी महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलेगा तो महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण का लाभ चुनिंदा और पहले से सशक्त महिलाओं...