स्टालिन अपने दामाद को राज्यसभा भेजेंगे
भारत में जब भी परिवारवाद या वंशवाद की बात होती तो तुरंत कांग्रेस के गांधी परिवार और उनके साथ साथ बिहार में लालू यादव और उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के परिवार की चर्चा शुरू हो जाती है। लेकिन हकीकत यह है कि देश के हर राज्य में घनघोर परिवारवाद है लेकिन पार्टियां और यहां तक कि मीडिया भी उनकी चर्चा नहीं करता है। तमिलनाडु में लगभग पूरी राजनीति ही परिवारों के हाथ में है या फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के हाथ में है। एकाध अपवाद भी होंगे। इस बीच राज्य में सत्तारूढ़ परिवार के एक और सदस्य...