अकेले स्वामी इस्तीफा मांग रहे हैं
यह बड़ी हैरानी की बात है कि देश पर इतना बड़ा आतंकवादी हमला हुआ और पाकिस्तान के आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 27 पर्यटकों की हत्या कर दी लेकिन कोई भी पार्टी सरकार से हिसाब नहीं मांग रही है। बेकसूर नागरिकों पर हाल के समय में पहली बार इस तरह का हमला हुआ लेकिन कोई भी पार्टी प्रधानमंत्री या गृह मंत्री का इस्तीफा नहीं मांग रही है। स्वामी का मोदी-शाह पर सीधा हमला कुछ समय पहले तक यानी नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बन जाने के बाद तक भी ऐसी घटनाओं पर सरकार से इस्तीफा मांगने का चलन था।...