संयुक्त राष्ट्र में पाक से जवाब तलब!
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र संघ में पहलगाम हमला और उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का मुद्दा उठाया। पाकिस्तान की पहल पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी यूएनएससी की एक अहम बैठक हुई लेकिन इसमें पाकिस्तान को किसी का समर्थन नहीं मिला। उलटे पाकिस्तान से ही सवाल पूछे गए। पहलगाम हमले में उसकी भूमिका को लेकर सवाल पूछा गया। बैठक के बाद कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं पास किया गया। यह भी पाकिस्तान की बड़ी विफलता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की पहल पर सोमवार की रात को यूएनएससी की मीटिंग हुई। बताया जा रहा है कि बंद...