कुशवाहा की पार्टी का विलय होगा क्या?
बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज से आते हैं और नीतीश कुमार के बनाए लव कुश समीकरण का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनको मुख्यमंत्री बनाने के बावजूद भाजपा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजा और उनके बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए रखा है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कई बार की फटकार के बावजूद भाजपा ने उनको सरकार से नहीं हटाया। जब अदालत की नाराजगी बढ़ी तो भाजपा ने अपने एक सवर्ण एमएलसी का इस्तीफा करा कर दीपक प्रकाश को विधान परिषद का सदस्य बनाया...