बंगाल में अलग प्रयोग चल रहा है
पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील में अंडा शामिल करने का ऐलान किया है। इससे लेफ्ट, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेता काफी खुश हैं कि उन्होंने दबाव डाल कर सरकार को मजबूर किया कि वह बच्चों के खाने में अंडा शामिल करे। लेकिन क्या सचमुच सरकार को लगा है कि बच्चों को पोषक भोजन देने के लिए जरूरी है कि उसमें प्रोटीन के सोर्स के तौर पर अंडा शामिल किया जाए या सरकार विपक्ष के दवाब में झुक गई है? ऐसा कुछ भी नहीं है। सरकार एक प्रयोग कर रही है और उस प्रयोग...