शिअद ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन किया
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को चंडीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के प्रति समर्थन जताया। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बैठक के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “शिरोमणि अकाली दल सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है, जिन्होंने महिलाओं की गरिमा, समानता और समान अधिकारों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने “अपनी सभा में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था करके पहले ही एक मिसाल कायम की है। Also Read : महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच...