राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

शेयर बाजारों में जबरदस्त लिवाली, सेंसेक्स 2,000 अंक से ज्यादा उछला

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 2,008.61 अंक (2.60 प्रतिशत) उछल गया और 79 हजार अंक के पार 79,310.01 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 576 अंक यानी 2.40 फीसदी की बढ़त में 24,536.60 अंक पर पहुंच गया।

अमेरिका में मध्यावधि चुनावों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को मिली जीत से निवेशकों में पश्चिम एशिया में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद बंधी है। इससे कच्चा तेल बुधवार को करीब 10 फीसदी टूट गया और आज लगभग सभी प्रमुख शेयर बाजारों में लिवाली देखी गई।

घरेलू स्तर पर वृहत बाजार में भी सभी सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.87 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.56 फीसदी चढ़ा।

Also Read : स्टार्क ने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में फिर हासिल किया शीर्ष स्थान

सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी ऑटो 4.14 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। वित्तीय सेवा समूह का सूचकांक 3.99 प्रतिशत, रियल्टी का 3.52, सीमेंट का 3.36, बैंकिंग का 3.33, आईटी का 2.42, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद का 2.32 और फार्मा का एक प्रतिशत मजबूत हुआ। रसायन को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर पौने आठ प्रतिशत उछल गया। इंडिगो में पौने छह फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक तथा मारुति सुजुकी दोनों में सवा पांच फीसदी, और महिंद्रा एंड महिंद्रा में पांच फीसदी की तेजी रही। बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर लगभग साढ़े चार फीसदी मजबूत हुए।

एक्सिस बैंक, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयर तीन से चार प्रतिशत ऊपर बंद हुए। भारतीय स्टेट बैंक, सन फार्मा, एलएंडटी, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर दो से तीन प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। एनटीपीसी का शेयर डेढ़ प्रतिशत से अधिक टूट गया। बीईएल, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी और पावरग्रिड में भी गिरावट रही।

Pic Credit : UNI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment