घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को अंतिम समय में बिकवाली तेज होने से बीएसई का सेंसेक्स 539.35 अंक (0.70 प्रतिशत) लुढ़ककर 76,933.59 अंक पर आ गया।
बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही है। विशेषकर, बाजार बंद होने से ठीक पहले दिग्गज कंपनियों के शेयर अचानक तेजी से गिर गये।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 116.90 अंक यानी 0.48 प्रतिशत नीचे 24,090.85 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का आठ दिन का निचला स्तर है।
वृहत बाजार में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.10 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.13 प्रतिशत फिसल गया।
Also Read : ‘द रेवोल्यूशनरीज’ के ट्रेलर में रोहित सराफ का दमदार अंदाज
सेक्टर आधारित सूचकांकों में बैंकिंग, एफएमसीजी, आईटी, धातु, मीडिया और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट रही। फार्मा, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तेजी देखी गयी।
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयर दो प्रतिशत गिरे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, इंफोसिस, इंडिगो, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूटे। बजाज फाइनेंस, इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक के शेयर भी नीचे रहे।
कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर पौने दो फीसदी के करीब मजबूत हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बीईएल और अडानी पोर्ट्स के शेयर ऊपर बंद हुए।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




