राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली

बैंक, आईटी और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में बिकवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और प्रमुख सूचकांकों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह लाल निशान में खुला और अंत में 989.33 अंक (1.17 प्रतिशत) गिरकर 83,339.26 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 277.30 अंक यानी 1.07 फीसदी नीचे 25,607.20 अंक पर रहा।

वृहत बाजार में ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.01 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.56 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

सेक्टर आधारित सूचकांकों में एनएसई में आईटी, वित्त, ऑटो, रियल्टी और सीमेंट समूहों में एक से दो प्रतिशत तक की गिरावट रही। बैंक, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे। रसायन और धातु समूहों में एक से डेढ़ प्रतिशत की गिरावट रही। मीडिया और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद सेक्टरों के सूचकांक भी बढ़त में रहे।

Also Read : सर्राफा बाजार में लौटी तेजी

एनएसई में जिन 3,748 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,119 के शेयर गिर गए जबकि 1,513 में तेजी रही। अन्य 116 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित रहे।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 24 के शेयर नुकसान में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर सबसे अधिक 2.81 प्रतिशत टूट गया। इंफोसिस में 2.55 प्रतिशत, टीसीएस में 2.46, बजाज फिनसर्व में 2.17 और टेक महिंद्रा में 2.04 प्रतिशत की गिरावट रही।

मारुति सुजुकी का शेयर 1.85 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.76, अडानी पोर्ट्स का 1.57, बजाज फाइनेंस का 1.46, इटरनल का 1.45, अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.36, भारती एयरटेल का 1.29, आईसीआईसीआई बैंक का 1.27, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.21, एचडीएफसी बैंक का 1.10, भारतीय स्टेट बैंक का 1.01 और महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

आईटीसी, एलएंडटी, एनटीपीसी, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनीलिवर और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाल निशान में रहे। बीईएल में सबसे अधिक 1.56 फीसदी और टाइटन में 0.95 फीसदी की तेजी रही। इंडिगो, टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

वैश्विक स्तर पर चीन का शंघाई कंपोजिट 3.73 प्रतिशत और जापान का निक्केई तथा हांगकांग का हैंग सेंग 2.11 प्रतिशत की बढ़त में रहा। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.86 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.75 फीसदी मजबूत था।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment