निर्देशक करण अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता लक्ष्य ललवानी के साथ मिलकर रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ जल्द ही लेकर आने वाले हैं। यह फिल्म एक गहरी और इंटेंस लव स्टोरी है, जिसमें प्यार की जटिलताओं को खूबसूरती से पेश किया जाएगा।
सोमवार को फिल्म के मेकर्स ने पहली झलक शेयर की। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। हर पोस्टर पर फिल्म का मुख्य मैसेज लिखा हुआ है। तस्वीरें पोस्ट कर लिखा पेश है एक प्रेम कहानी, जहां जिंदगी प्यार से भी तेज चलती है।
इन पोस्टर्स को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में अनन्या और लक्ष्य की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आएगी, जो दर्शकों के लिए नई और ताजा है।
Also Read : आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ को एडिट करने वाले शिवकुमार को सराहा
पोस्ट शेयर करने के बाद अनन्या और लक्ष्य के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। शनाया कपूर और महीप कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री रिया दिप्सी ने कमेंट सेक्शन पर लिखा बधाई हो।
अभिनेता कुणाल ने लिखा स्वीट यारा।
चांद मेरा दिल का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसकी कहानी राहुल नंदा ने लिखी है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का सह-निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अनन्या पांडे को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में देखा गया था। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन थे। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में ज्यादा कमाल नहीं किया था लेकिन कार्तिक अनन्या की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया था।
यह फिल्म आधुनिक दौर के रिश्तों, प्यार और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच की दुविधा पर आधारित थी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



