राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दिशा पाटनी बनीं ‘आवारापन 2’ की पहली पसंद

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्म ‘आवारापन 2’ के लिये निर्माताओं की पहली पसंद थीं। फिल्म में पहली बार इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी साथ नजर आ रही है और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट ने दिशा को मुख्य अभिनेत्री के तौर पर चुने जाने की वजह बताते हुए कहा कि उनका अब तक का सफर और उनकी व्यक्तित्व की खासियत इस किरदार के लिये बिल्कुल उपयुक्त थी। उन्होंने कहा कि इमरान और दिशा को एक साथ पर्दे पर देखना दिलचस्प है, क्योंकि इससे पहले दोनों कलाकारों को साथ नहीं देखा गया है।

विशेष भट्ट ने कहा, “दिशा का अपना एक अच्छा काम है। मैंने उन्हें मोहित सूरी की फिल्म ‘मलंग’ में देखा है। मैं उनसे वर्ष 2012 या 2013 में मिला था, जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही की थी।

Also Read : भारत ने अपने 600वें टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

उन्होंने कहा कि दिशा की खूबसूरती के अलावा उनकी अपनी खास शख्सियत है। फिल्म में उनका किरदार आधुनिक और आज के समय से जुड़ा हुआ है तथा दूसरे देश में रह रहा है। उन्होंने कहा कि इस किरदार को श्रीया सरन के किरदार से जानबूझकर अलग रखा गया है और दिशा इस भूमिका के लिये बिल्कुल सही लगीं।

गौरतलब है कि ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी पहली बार साथ दिखाई दे रही है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रदर्शन बेहतर बताया जा रहा है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment