राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म ‘टोस्टर’ का ट्रेलर आउट

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘टोस्टर’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म एक ऐसे आदमी के बचत करने के पक्के इरादे की कहानी है, जो चाहे कुछ भी हो जाए, बचत करना नहीं छोड़ता है। 

ट्रेलर में राजकुमार राव रमाकांत नामक प्यारे और सीधे-सादे कंजूस के रोल में दिख रहे हैं। रमाकांत को लगता है कि हर बचाया हुआ रुपया उसकी बड़ी जीत है। वह रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों से भी ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की कोशिश करता है और जिस चीज पर एक बार पैसे खर्च कर देता है, उसे आसानी से जाने नहीं देता।

रमाकांत बचत करने के मामले में एक बिल्कुल ही नए स्तर पर पहुंच जाता है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब रमाकांत और उसकी पत्नी एक शादी में किसी को टोस्टर गिफ्ट करते हैं। बाद में उसे पता चलता है कि उस कपल का तलाक हो गया और टोस्टर दान कर दिया गया। यह सुनकर वह परेशान हो जाता है और टोस्टर वापस लाने के लिए निकल पड़ता है। टोस्टर वापस लाने की इस कोशिश में वह खुद और अपने आसपास के लोगों को अजीब और मुश्किल हालात में फंसा देता है। वह जितनी बार चीज़ों को ठीक करने की कोशिश करता है, उतनी ही ज्यादा परेशानी बढ़ती जाती है।

फिल्म को लेकर अभिनेता राजकुमार राव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “फिल्म ‘टोस्टर’ मेरे लिए एक खास फिल्म है क्योंकि यह हमारे प्रोडक्शन हाउस, ‘कम्पा फिल्म’ के तहत हमारी पहली फिल्म है और इसे पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है। मैं फिल्म की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए सच में बहुत उत्साहित हूं। इस फिल्म की जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया है वह थी कि कैसे छोटी सी चीज किसी इंसान के दिमाग पर पूरी तरह से हावी हो सकती है।

Also Read : पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी

उन्होंने अपने किरदार को लेकर कहा, “रमाकांत ऐसा व्यक्ति है जो सोचता है कि जो वह कर रहा है, वह बिल्कुल सही है। वह अपने कामों को अतिवादी नहीं बल्कि व्यावहारिक मानता है। लेकिन यही बात इस पूरी यात्रा को अनोखा और अप्रत्याशित बना देती है।

यह कहानी बहुत वास्तविक जीवन से जुड़ी हुई है। धीरे-धीरे ईमानदारी को अराजकता में बदलते देखना ही इस फिल्म को मजेदार बनाता है। इतनी शानदार कास्ट के साथ काम करना भी बहुत अच्छा अनुभव रहा। नेटफ्लिक्स के साथ दोबारा काम करना भी खुशी की बात है। उन्होंने हमेशा नई कहानियों को आगे बढ़ाया है।

निर्देशक विवेकदास चौधरी इस फिल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं और राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा के प्रोडक्शन हाउस ‘कम्पा फिल्म’ की पहली फिल्म है।

पत्रलेखा द्वारा निर्मित फिल्म ‘टोस्टर’ में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के अलावा अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरन सिंह, फराह खान, जितेंद्र जोशी, उपेन्द्र लिमये और सीमा पाहवा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। निर्देशक विवेक दास चौधरी इस फिल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं।

यह फिल्म अब 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =

और पढ़ें