मुंबई। म्यूजिकल वीडियो ‘अलोन (Alone)’ में एक्ट्रेस योगिता बिहानी (Yogita Bihani) कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ काम करती नजर आएंगी। योगिता बिहानी (Yogita Bihani) ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अभिनीत फिल्म ‘विक्रम वेधा (Vikram Vedha)’ से बॉलीवुड में कदम रखा। एक्ट्रेस ने कहा, जब से कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो शुरू हुआ है, तब से मैं उनकी बहुत बड़ी फैन रही हूं।
ये भी पढ़ें- http://भोपाल में बाल अधिकारों के लिए धर्म गुरुओं से मांगी मदद
जब मुझे बताया गया कि मुझे ‘अलोन’ में कपिल के अपोजिट कास्ट किया जाएगा, तो मैं बिल्कुल हैरान रह गयी, क्योंकि मुझे हमेशा लगता था कि हमारे बीच एक कनेक्शन है, हालांकि हम पहले कभी नहीं मिले थे। उन्होंने आगे कहा मैं उनकी बहुत प्रशंसा करती हूं और मुझे लगता है कि यह मेरी किस्मत है कि मुझे यह अवसर मिला है। ‘अलोन’ को कपिल शर्मा और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने गाया है। यह 9 फरवरी को टी-सीरीज (T-Series) के यूट्यूब चैनल (Youtube channel) पर रिलीज होगा। ‘अलोन’ टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस है, गिफ्टी द्वारा डायरेक्ट है, और इसका म्यूजिक संजय ने दिया है, वहीं कंपोज गुरु रंधावा ने किया है। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


